ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सीएम ठाकरे के दौरे से पहले भाजपा शिवसेना नेताओं के बीच जुबान जंग

687

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश पर शिवसेना ने पार्टी के विस्तार और जनाधार बढ़ाने के लिए शिव संपर्क अभियान की प्रदेशभर में शुरुआत की है। आज इसी अभियान का जायजा लेने के लिए स्वंय सीएम ठाकरे पंढरपुर पहुंच रहे हैं।

हालांकि सीएम ठाकरे के दौरे से पहले शिवसेना और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने कहा था कि, ‘कोई कितनी भी पार्टी बढ़ा ले, पर पंढरपुर तो खो देंगे। अब आशीष शेलार को जवाब शिबसेना के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने दिया है।

उन्होंने कहा, किसने पंढरपुर खो दिया? ये डेढ़ वर्ष पहले पता चल चुका है। सभी को पार्टी बढ़ाने का अधिकार है। इस दृष्टि से हमारा भी पार्टी बढ़ाने का प्रयत्न है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मंत्री यशोमति ठाकुर ने बचाई 48 लोगों की नौकरी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़