ताजा खबरें

क्या नशे में थी मृतक अंजलि ? दिल्ली हत्याकांड में नया खुलासा

151

राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला इलाके में एक बीस साल की युवती की मौत से हड़कंप मच गया. युवती की मौत से दिल्ली के साथ-साथ पूरा देश दहल गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो ने शराब के नशे में होने की बात स्वीकार की है। इसके बाद उनका मेडिकल कराया गया है।

आरोपियों में अमित और दीपक दोनों ने स्वीकार किया है कि दुर्घटना के समय वे शराब के नशे में थे। उन्हें पता था कि दिल्ली के कृष्णा विहार इलाके में उन्होंने स्कूटी सवार एक लड़की को टक्कर मार दी है। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डर के मारे कंजावाला चला गया। वही दीपक ने स्वीकार किया है कि वह कार चला रहा था।पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कृष्णा विहार के शनि बाजार रोड पर आरोपी ने स्कूटी सवार एक युवती को टक्कर मार दी. फिर वह नीचे गिर पड़ी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम डर के मारे फिर वहां से कंझावाल चले गए। वही जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की और उसकी दोस्त इससे पहले एक होटल में रुके थे जहाँ होटलकर्मी ने बताया की दोनों लड़कियों ने नशा किया था वही कुछ लड़कों के साथ वहां पर उनकी बहस भी हुई थी।

Also Read: कंझावला केस :अंजली के अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x