ठाणेताजा खबरेंदेशनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई के इन क्षेत्रों में पानी सप्लाई रहेगी बंद, जानिए कारण

219

अगले कुछ दिनों में मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी बीएमसी ने दी है। 5 व 6 अक्टूबर को परल और नायगांव में पानी सप्लाई बंद रहेगी। दोनों जगहों पर पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे से छह अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।

इसके बाद 6 अक्टूबर को अंधेरी और विले पार्ले इलाकों में जलापूर्ति पूरे तरह से बंद रहेगी। 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दोनों जगहों पर पानी की सप्लाई काट दी जाएगी। अगले दिन सुबह 10 बजे के बाद पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

पाइपलाइनों के रख-रखाव के काम के लिए पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ेगी। 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मेंटेनेंस और रिपेयर का काम होगा। बीएमसी ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से घर में जरूरी पानी रखने की अपील की है।

रख-रखाव के काम से कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाएगी। और कुछ जगहों पर कम प्रेशर में पानी आ जाएगा। बीएमसी ने बताया कि लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाला स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस का यह काम किया जाता है।

इस साल बारिश के कारण मुंबई की जलापूर्ति झीलों में पानी भर गया है। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल मुंबईवासियों को पानी कटौती की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस वर्ष झील क्षेत्र में संतोषजनक वर्षा के कारण वैतरणा और तानसा सहित अन्य सभी झीलों में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है।ऊपरी वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झीलें, जो मुंबई को पानी की आपूर्ति करती हैं, प्रतिदिन 3800 मिलियन या 380 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति करती हैं।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – महाराष्ट्र में फिर हुई लॉकडाउन की शुरुआत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x