कोरोनाताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अनलॉक को लेकर क्या सोचते हैं मुम्बईकर?

131

मुम्बई (Mumbai) में कोरोना (Corona) के मामले लगातार कम होने के बाद से चारों तरफ सिर्फ अनलॉक (Unlock) को लेकर चर्चा हो रही है। हर कोई अब लॉकडाउन (Lockdown) से निजात जाता है। हालांकि मुम्बई के पालक मंत्री असलम शेख ने शहर को अभी अनलॉक करने से इनकार कर दिया है। वहीं मेट्रो मुम्बई ने भी अनलॉक को लेकर आम मुंबईकरों से बातचीत की है। हमने जाना आखिर मुम्बईकर अनलॉक को लेकर क्या सोचते है?

कल हमारी रिपोर्टर स्वाति और प्रीति ने आम मुंबईकरों से अनलॉक को लेकर उनकी राय जानी। इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि, ‘लॉकडाउन लगाकर कोई फायदा नहीं है। क्योंकि कोई भी लॉकडाउन का पालन तो नहीं कर रहा है। अगर लॉकडाउन खुले तो अच्छा होगा।

वहीं एक और व्यक्ति ने कहा कि, ‘लॉकडाउन को नहीं हटाना चाहिए। क्योंकि लोग अभी भी परेशान और अनलॉक से कुछ बदलने वाला नहीं है।

आपको मालूम हो कि, दो दिन पहले उद्धव सरकार में मंत्री विजय वड्डेटिवर ने चार दिनों में लॉकडाउन में राहत देने को लेकर संकेत दिए थे। जिसके बाद अनलॉक को लेकर कई तरह के कयास भी लगने लगे थे। वहीं यह भी बात सामने आई थी कि ठाकरे सरकार 1 जून से चार चरणों में लॉकडाउन में राहत दे सकती है।

जिसके तहत पहले चरण में दुकानों को सुबह 7 से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं दूसरे चरण में जरूरी चीजों की दुकान को ओड-इवन फॉर्मूले के तहत खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा तीसरे चरण में होटल, परमिट रूम, बीयर बार, शराब की दुकानें प्रतिबंधों के साथ खोली जा सकती हैं। चौथे और आखिरी चरण में मुंबई लोकल, मंदिरों सहित धार्मिक स्थल पर लगे प्रतिबंध को हटाया जा सकता है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : लोगों के वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रही है राजनीतिक पार्टियां

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x