कोरोनाठाणेताजा खबरें

Maharashtra Unlock: ठाणे और नवी मुम्बई में क्या बंद और क्या शुरू ?

152

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ने अब लॉकडाउन (Maharashtra Lockdown) में ढील देने का निर्णय ले लिया है। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav Government) ने राज्य में अनलॉक (Unlock) को लेकर पांच स्तरीय (5 Phase) योजना की घोषणा की है। जो राज्य के जिलों में कोरोना पॉसिटिवटी रेट और ऑक्सीजन बेड्स की उपलब्धता पर आधारित होगी।

इस अनलॉक को सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। सरकार ने महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई (Mumbai) को लेवल 3 में रखा है। वहीं ठाणे (Thane) और नवी मुम्बई (Navi Mumbai) को सरकार ने लेवल 2 में रखा है। अनलॉक की प्रक्रिया की घोषणा होने के बाद ठाणे और नवी मुम्बई के लोगों में अपने जिलों में लॉकडाउन में ढील के बारे में जानने की उत्सुकता थी। अब हम आपको नवी मुम्बई और ठाणे में अनलॉक के बारे में विस्तार में जानकारी देते हैं। (Maharashtra Unlock Guidelines)

नवी मुम्बई और ठाणे को लेवल 2 में रखा गया है। क्योंकि यहां पॉसिटिवटी रेट 5 प्रतिशत से कम है और ऑक्सीजन बेड्स की ऑक्यूपेंसी 25 से 40 प्रतिशत के बीच है। नवी मुम्बई और ठाणे में भी पाबंदियां भी लेवल 1 की जैसी होगी। लेकिन लेवल 2 वाले ज़िलों में सिनेमा घर, जिम, शादी और रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति होगी। इसके अलावा नवी मुम्बई और ठाणे में होने वाली शादियों में 100 लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि नवी मुम्बई और ठाणे में भी लोकल ट्रेन की सेवा प्रतिबंध रहेंगी।

Also Read: Mumbai Unlock Guidelines: कल से मुंबई में क्या होगा चालू और क्या बंद ?

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x