देश

Chandrayaan Landing Time: 23 अगस्त की शाम कितने बजे उतरेगा भारत का चंद्रयान 3 ?

185
Chandrayaan Landing Time: 23 अगस्त की शाम कितने बजे उतरेगा भारत का चंद्रयान 3 ?

23 अगस्त को भारत का चंद्रयान 3 इतिहास रचने जा रहा है. चंद्रयान 23 अगस्त को चाँद की ऐसी जगह उतरेगा जहाँ आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है. इसरो की और से चंद्रयान 3 के लैंडिंग का सई समय भी सामने आ गया है. इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रयान 3 (Chandrayaan) के लैंडिंग (Landing time) से पहले के 4 घंटे काफी अहम है. चंद्रयान 23 अगस्त की शाम करीब 5 बजकर कर 27 मिनट पर चाँद पर उतरेगा.

चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में दुआओं को दौर शुरू हो गया है. इसरो के वैज्ञानिक ही नहीं बल्क पुरे देश के लोगों में की लैंडिंग को लेकर उक्सुकता है. यह उक्सेक्त तब से और बढ़ गई जब यह खबर आई की रूस का लूना 25 चाँद पर लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया. दरअसल भारत की चंद्रयान 3 को टक्कर देने के लिए रूस ने भी आपने लूना 25 लांच किया था, लूना 25 भारत के चंद्रयान से एक दिन पहले चाँद पर लैंडिंग करने वाला था लेकिन 20 अगस्त को ही तकनिकी खराबी के कारन रूस का लूना क्रैश हो गया.

कहाँ देखने मिलेगा चंद्रयान का लैंडिंग लाइव ?

चंद्रयान के लैंडिंग में अब महज कुछ घंटे ही बचे हैं ( Chandrayaan landing time), वहीँ इसरो ने एक गुड न्यूज़ दिया है. गुड न्यूज़ यह है कि चंद्रयान 3 को चंद्रयान 2 का मैसेज मिला है, मैसेज में चंद्रयान 2 ने चंद्रयान 3 का स्वागत किया है. अब चंद्रयान 2 भी चंद्रयान 3 के लैंडिंग पर नजर बनाए गा. चंद्रयान 3 की लैंडिंग को आप मेट्रो मुंबई के यूट्यूब चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5 बजे से देख सकते हैं. (Watch chandrayaan landing live on metro mumbai)

ISRo ने भी स्कूल और कॉलेज से कहा है की वे भी स्टूडेंट्स को चंद्रयान 3 की लैंडिंग को स्क्रीन पर दिखाए. ख़बरों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी भी चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखने वाले हैं.

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x