मुंबई (Mumbai) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) मरीजों के संक्रमण में गिरावट आने के कारण राज्य सरकार ने शहर और राज्य में कई छूट दी हैं। अनलॉक की गति को शुरू करते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई हैं। लॉकडाउन में कुछ छूट मिलने के बाद अब मुंबईकरों की नज़र इस मुंबई की जान लोकल ट्रेन पर हैं। लोगों का सवाल यह है कि आखिर कब लोकल ट्रेन खुलेगी?
इस सवाल का जवाब जब किशोरी पेडनेकर से पूछा तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देना मुश्किल है। मुंबई लोकल कब खुलेगी इसका फैसला राज्य सरकार की हाथों में हैं, ना कि बीएमसी के पक्ष में हैं।
अगली बार की तरह इस बार भी लोग बिना मास्क लगाए सड़क पर घूमते नज़र आए थे। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क लगाना अनिवार्य हैं। पिछली बार लोकल ट्रेन खुलने के कारण लापरवाही बढ़ने से कोरोना के मामलों के वृद्धि में आई थी तो ये गलती सरकार फिर से नहीं करेगी। लोकल कुछ दिनों तक बंद ही रहेंगे।
बीएमसी चुनाव के विषय पर किशोरी पेडनेकर ने जवाब देते हुए कहा कि शिवसैनिकों ने दिल से लोगों की सेवा की हैं। इसलिए हारने जैसा कोई बात ही नहीं होता। इस कोरोना की मुसीबत में कौन किसकी मदद की और मुसीबत बढ़ाई हैं यह मुंबईकर अच्छी तरह से जानती हैं।
Report by : Sakshi Sharma
Also read : भारी ट्रैफिक से बेस्ट बस में यात्रा करने वाले मुम्बईकर हुए परेशान