मुंबईकरों को उनकी मनपसंद जगह पहुंचने वाली लोकल ट्रेन में हमेशा से ही लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। बड़े पैमाने में लोग मुंबई की लोकल से यात्रा कर अपनी जगह समय पर पहुंच पाते है। लेकिन दिन -ब-दिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोकल में सीट मिलना एक बड़ी जंग की तरह है और आये दिन महिलाओं की सीट के लिए लड़ाई हो जाती है जिसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते है। हालही में एक लोकल ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें महिलाएं काफी ज्यादा लड़ती हुई नज़र आरही है।
Kalesh B/w Ladies inside Mumbai Locals Over Seatpic.twitter.com/grKe9h9QX5
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 15, 2022
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा जहां सीट के लिए ये महिलाएं एक दूसरे से जमकर लड़ाई करती हुई नज़र आरही है। ये वीडियो कब का है इसकी जानकरी तो नहीं लेकिन अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता हुआ नज़र आरहा है।
Also Read: उनकी बुद्धि नैनो हो गई जो बालासाहेब के विचारों को छोड़कर अभद्र गठबंधन के रास्ते पर चले गए – ए संजय