एक्ट्रेस विद्या बालन(Vidya balan)हाल ही में ‘ऊप्स’ मोमेंट का शिकार हो गई। विद्या अपने पति के साथ गुनीत मोंगा और सनी कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंचीं. रेड कार्पेट पर आते वक्त अचानक उनकी साडी का एक लेयर एक शख्स के हाथ के बीच फंस गया जिसके बाद किसी तरह विद्या ने अपनी साडी को संभाला और फिर फोटो भी खिंचवाई
विद्या बालन ने गुनीत और सनी की प्री-वेडिंग पार्टी में फ्लोरल साड़ी पहनी थी। उन्होंने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ रेड कार्पेट पर शिरकत की। लेकिन उसी दौरान सामने से गुजर रहे एक शख्स के हाथ में उसकी साड़ी की एक लेयर फंस गई जिसके बाद विद्या ने तुरंत उसे अपनी तरफ लेकर स्थिति को संभाला और अपनी साडी को ठीक किया। एक तरफ जहां फैंस का कहना है कि जिस तरह से उन्होंने स्थिति को संभाला वह काबिले तारीफ है। दूसरी तरफ उनके पति के रवैये को देख फैंस नाराज़ हो रही है। फैंस ने कहा कि सिद्धार्थ अपनी पत्नी की मदद कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/