नवी मुंबई (Navi Mumbai) मनसे के शहर अध्यक्ष गजानन काले के खिलाफ उनकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न एवं जातिवादी अपमान आदि जैसी धाराओं के तहत अपराध दर्ज करवाया गया है।
FIR में उल्लेख किया गया है कि गजानन काले पिछले कुछ वर्षों से उनकी पिटाई कर रहा है। वहीं उनके खिलाफ जातिवादी भाषा का भी इस्तेमाल किया जाता था।
गजानन काले की पत्नी ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि उनके साथ घर में गलत व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि उनके पति का बाहरी महिलाओं के साथ संबंध हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : सोनिया गांधी करेंगी विपक्ष के मुख्यमंत्रियों से चर्चा, CM ठाकरे भी होंगे शामिल