ताजा खबरें

फेसबुक पर दोस्ती कर लोगों को लूटने वाली महिला गिरफ्तार

140

मुंबई -मुंबई से सटे कल्याण में फेसबुक पर दोस्ती करके प्यार का झूठा बहाना बनाकर लोगों को लूटने वाली महिला व उसके साथीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। डोंबिवली के रहने वाले महेश पाटिल नामक व्यक्ति को महिला ने फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में दोस्ती हुई। महिला ने महेश पाटिल को होटल में खाने पर बुलाया।

दोनों होटल के एक कमरे में खाना खा रहे थे। इस दौरान महेश पाटिल जरा सी देर के लिए लेट्रिन गए तभी उनके सोने के आभूषण, लाइंसेसि रिवॉल्वर और सोने की घड़ी लेकर महिला फरार हो गई। चोरी में रिवाल्वर भी शामिल थी इसलिए सूचना मिलने पर मानपाड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरतापूर्वक जांच शुरू की। जांच के दौरान सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने पर पुलिस को मालूम हुआ कि उक्त महिला गोवा में छिपी है।

जिसके बाद पुलिस की टीम गोवा के लिव रवाना हुई और आरोपी महिला एवं उसके एक साथीदार विलेंडर डिकोस्टा को हिरासत में ले कर कल्याण ले आई। दोनों के कब्जे से पुलिस ने रिवॉल्वर, 6 जिंदा कारतूस, सोने के आभूषण, घड़ियां और मोबाइल फोन कुल मिलाकर 20 लाख का माल बरामद किया है। आगे की जांच मानपाड़ा थाने के इंचार्ज शेखर बागड़े, असिस्टेंट इंस्पेक्टर तारमले और वनवे की टीम कर रही है।

Also Read: अमरावती में पुलिस भर्ती प्रक्रिया, शहर में 41, ग्रामीण में 197

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x