ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबई

मुंबई के कुर्ला में महिला के साथ गैंगरेप, सिगरेट से जलाया गया प्राइवेट पार्ट

146

मुंबई को शर्मसार करनेवाली घटना एक बार फिर सामने आई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 42 वर्षीय एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, उस पर धारदार हथियार से हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से भी जलाया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह कुर्ला में हुई। आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं।

पीड़ित महिला के मुताबिक “आरोपियों ने एक-एक करके उसके साथ बलात्कार किया और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया और उसके सीने और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला किया। आरोपियों में से एक ने इस घटना का वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी और को जानकरी दी तो वो वीडियो को वायरल कर देंगे। कुर्ला पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी जिन्होंने एक एनजीओ से संपर्क किया और एक उसके बाद कुर्ला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई गई। महिला की जानकरी के अनुसार अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। \

Also Read: टीपेश्वर अभयारण्य में बढ़ रहे हैं पर्यटक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x