महाराष्ट्र: बुधवार को ठाणे नगरपालिका परिवहन बस की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान आशा मोरे के रूप में हुई है, वह सड़क पार कर रही थी, तभी बस ने उसे कुचल दिया।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दो महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक दूसरी तरफ से एक टीएमटी (ठाणे नगरपालिका परिवहन) की बस आई और महिला को टक्कर मार दी।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक दूसरे रूट से मोड़ लेने की कोशिश कर रहा था। महिला बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसका पैर कुचल गया। इस घटना की भनक लगते ही बस चालक ने बस को तुरंत रोक दिया। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया।
Also Read: राष्ट्रीय युवा दिवस आज : जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन ?