शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना खान फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस वजह से आए दिन सुहाना खान की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हालही में सुहाना खान अपनी फिल्म आर्चीज़ की पार्टी में पहुंची थी जहां उन्होंने रेड बॉडी फिट ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।
शाहरुख खान की बेटी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में सुहाना खान की के लुक को देखकर तमाम फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस पार्टी में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी मौजूद थे वही आपको बतादें की इस फिल्म में कई स्टार किड्स नजर आएंगे।जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इस मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में फिल्म के सभी कलाकार मौजूद थे. फिल्म में सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी हैं। यह तीनों स्टारकिड्स की पहली फिल्म होगी।
Also Read: क्या राजनीतिक दबाव के कारण गोखले पुल बंद किया गया था?