देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई (Mumbai) से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, मुम्बई (Mumbai) में एक महिला ने अपने बच्चे को पुलिस की गाड़ी में जन्म दिया है। अस्पताल ले जाते वक्त महिला की प्रसव पीड़ा तेज हुई और महिला ने बच्चे को गाड़ी में ही जन्म दे दिया। महिला ने लड़के को जन्म दिया है।
आप भी विचार कर रहे होंगे आखिर पुलिस वैन में कैसे महिला ने बच्चे को जन्म दिया? हॉस्पिटल ले जाने के लिए तो एम्बुलेंस सेवा होती है। आइये हम विस्तार से आपको इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते है।
दरअसल, पुलिस वैन में इस महिला को हॉस्पिटल इसलिए ले जाया जा रहा था क्योंकि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गर्भवती महिला बेहोश होकर गिर पड़ी है।जानकरी मिलते ही पुलिस महिला की मदद के लिए पहुंची और पुलिस वैन से महिला को अस्पताल ले जाने लगी। लेकिन रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वर्ली नाका के पास महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके तुरंत बाद पुलिस महिला और बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची और दोनों को भर्ती करा दिया।
फिलहाल महिला और बच्चे दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ा के कारण बेहोश हो गई थी। अगर पुलिस समय रहते नहीं पहुंच थी तो, कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। कोरोना के इस मुश्किल वक़्त में जहां लोग एक दूसरे के करीब आने से बच रहे हैं। वहीं पुलिस इस कठिन समय में भी पूरी जिम्मेदारी से अपना फर्ज निभा रही है।
महिला की मदद करने वाली पुलिस की टीम में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। जिसने रास्ते में गर्भवती महिला का पूरा ध्यान रखा। सही समय पर नागरिकों ने पुलिस को जानकारी देकर महिला की बहुत ज्यादा मदद की। अगर समय रहते पुलिस को सूचना नहीं मिलती तो, महिला की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ सकती थी।
Report by : Rajesh Soni
Also Read : उद्धव सरकार ने रमजान को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए नए दिशा-निर्देशों के बारे में