महाविकास आघाडी सरकार में लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एकमत नहीं है। इसी वजह से बार-बार मुम्बई (Mumbai) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता संजय निरुपम महाराष्ट्र में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने के सीएम उद्धव ठाकरे के फैसले का विरोध कर रहे हैं। निरुपम ने सीएम उद्धव ठाकरे पर कल के संबोधन के बाद तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, ‘मेडिकल सुविधा बढ़ाने के बदले सीएम ने जनता को लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की एक और धमकी दे डाली, यह डरावना और हास्यस्पद है’।
संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए लिखा कि, ‘कोरोना की दूसरी लहर को पराजित करने के लिए ठोस प्लान और चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कुछ एक्शन प्लान तैयार करने और अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की बजाय मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन लगाने की लोगों को एक बार फिर से धमकी दे डाली, यह हास्यास्पद और डरावना है।
इसके अलावा निरुपम ने मुम्बई के मशहूर दादर मार्केट में लोगों की जबरदस्त भीड़ को फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘दादर की सब्जी मंडी या अन्य बाज़ारों में भीड़ क्यों उमड़ रही है ? क्योंकि लॉकडाउन के डर से लोग घर की ख़रीददारी करने के लिए टूट पड़े हैं। यह लॉकडाउन की धमकियों का दुष्परिणाम है। सरकार का काम लोगों की भावनाएँ भड़काना नहीं, उन्हें ढाढ़स बंधाना होता है।
बता दें कि, निरुपम के अलावा मुम्बई के वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल भी लॉकडाउन लगाने का विरोध कर चुके हैं। प्रफुल्ल पटेल ने लॉकडाउन का विरोध करते हुए कहा था, ‘लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है। इसके मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, लॉकडाउन से आम लोगों पर बुरा असर पड़ता है।
इसके अलावा विपक्ष भी लगातार लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा था कि, सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए नाईट कर्फ्यू और लॉकडाउन का सहारा ले रही है।
वहीं कल मुख्यमंत्री उद्धाव ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता को लॉकडाउन के साफ संकेत दिए है। उन्होंने कल कहा था कि, सरकार परिस्थिति को दो दिन और देखेगी फिर लॉकडाउन के बारे में फैसला लेगी।
Report by : Rajesh Soni
Also read : कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से प्रशासन ने पुणे शहर में लगाया आंशिक लॉकडाउन