ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

चुनाव के बाद बड़े गर्मजोशी से मिले CM

131

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच विधानसभा में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से मुस्कराते हुए बड़े गर्मजोशी से हाथ मिलाया। यह चुनाव नतीजों के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी।

दरअसल, आज विधायकों का शपथग्रहण था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिज़ वीडियो में साफ दोनों नेताओं को गर्मजोशी से एक दूसरे के साथ मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने आगे बढ़ने से पहले अखिलेश यादव की पीठ को भी थपथपाया।

आपको बता दें कि, दोनो नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को “बुलडोजर बाबा” भी कहा था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ‘बबुआ’ कहा था।

वहीं भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल करते हुए प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार थे। उन्होंने अपनी सीट से शानदार जीत हासिल की। उनके नेतृत्व में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटें जीतीं। जबकि सपा गठबंधन ने 125 सीटें जीतकर भाजपा को कड़ी टक्कर दी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/the-child-survived-even-after-falling-from-the-third-floor-the-incident-was-captured-in-cctv/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x