ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

तीसरे मंजिल से गिरने के बाद भी जिंदा बच गया बच्चा, घटना CCTV में कैद

159

सोशल मीडिया(Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि मारने वाले से बड़ा बचाना वाला होता है।

दरअसल, नासिक जिले के निफाड़ तालुका के ओझार के चांदनी चौक स्थित अलसाना इमारत में तीन साल का बच्चा तीसरे मंजिल से गिर गया। लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
तीन साल का फैजान सद्दाम शेख तीसरी मंजिल से सीधे सड़क पर गिर गया। हालांकि, वह चमत्कारिक ढंग से बच गया। हालांकि इस घटना से सब सहम गए।

शेख परिवार नासिक के ओझार में अलसाना अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहता है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तीन वर्षीय फैजान अपने घर की बालकनी में खेल रहा था। उस दौरान फैजान की मां घर पर काम कर रही थी।

खेलते समय फैजान ने बालकनी की ग्रिल से नीचे झांका। झांकने के दौरान फैजान चांदनी चौक जाने वाली सड़क पर तीसरी मंजिल से गिर गया। वहां खड़ा एक आदमी दौड़ा। फैजान को पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी फैजान घायल नहीं हुआ।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- (https://metromumbailive.com/red-chili-prices-caught-fire-became-costlier-by-rs-100/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x