कोरोनानाशिकपुणेमहाराष्ट्रमुंबई

नंदुरबार के जिला कलेक्टर राजेंद्र भरुड पर भाजपा सांसद ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर को लेकर लगाए गंभीर आरोप

305

महाराष्ट्र (Maharashtra) के आदिवासी बाहुल्य जिले नंदुरबार (Nandurbar) के कलेक्टर डॉ. राजेंद्र भारुड की चर्चा महाराष्ट्र (Maharashtra) के साथ-साथ पूरे देश में हो रही है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने कोरोना (Corona) के खतरे को भांपते हुए दिसम्बर (December) महीने से ही इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी थीं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने दावा भी किया था कि नंदुरबार (Nandurbar) जिले में ऑक्सीजन (Oxygen) की बिल्कुक कमी नहीं है। वहीं जिले के अस्पतालों (Hospital) में प्रयाप्त मात्रा में बेड्स और वेंटीलेटर्स उपलब्ध है। हालांकि जिला प्रशासन के इस दावे से नंदुरबार (Nandurbar) की भाजपा सांसद हिना गावित इत्तेफाक नहीं रखती है। उन्होंने जिला प्रशासन पर गलत आंकड़ा पेश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

गावित ने कहा कि नंदुरबार जिले को जितनी ऑक्सीजन की जरूरत है, उसका आधा ऑक्सीजन भी नहीं बन पा रहा है। उन्होंने बताया कि, ‘जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट में से अब तक दो ठीक तरीक़े से शुरू भी नहीं हो पाए हैं।

इसके अलावा गावित ने कलेक्टर राजेन्द्र भारुड पर गंभीर आरोप लगाया कि, सीएसआर फंड की तरफ से नंदुरबार जिले को 4 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन गरीब जनता को मुफ्त में देने के लिए मिले थे। लेकिन कलेक्टर ने अपने पद का दुरुपयोग कर 1 हजार इंजेक्शन स्थानीय शिवसेना नेता चंद्रकांत रघुवंशी के एनजीओ को बेचने को दे दिए है।

गावित के आरोपों पर कलेक्टर डॉ.राजेन्द्र भारुड ने मीडिया को बताया कि, ‘जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो सब गलत हैं। सारे काम नियम के तहत हुआ है। अभी तक किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है। सांसद हिना गावित को किसी ने गलत जानकारी दी है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : शादी में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों से बीएमसी ने वसूला 50 हजार रुपयों का जुर्माना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x