कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र में नहीं लगेगा पिछले साल की तरह सम्पूर्ण लॉकडाउन-उद्धव ठाकरे

293
महाराष्ट्र में बेकाबू हो रहा है कोरोना, उद्धव ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत

कोरोना (Corona) वायरस की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में कहर ढहा रखा है। हर दिन राज्य में मौत के आंकड़ें तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी वजह से महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने राज्य में लॉकडाउन जैसे कर्फ्यू को 15 मई तक बढ़ा दिया है। इस बीच कल यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि, ‘इस बार महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले साल की तरह संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि, ‘कल ही बॉम्बे उच्च न्यायालय ने पूछा है कि क्या पिछले साल की तरह सख्त लॉकडाउन लगाने की जरूरत है? मैं आपसे पूछता हूँ कि, मुझे नहीं लगता इसकी जरूरत पड़ेगा।
मैंने आपसे कहा था कि, रोजी भले ही रुक जाए, रोटी नहीं रुकनी चाहिए। कई लोगों को लगता है कि दूसरे राज्यों ने जो किया वो अभी करना चाहिए। अगर कोई अच्छा कर रहा होगा, तो हम उसका पालन जरूर करेंगे।

सीएम ने आगे कहा कि, भले ही कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं आई है। लेकिन पहले जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे थे। अब मामले बढ़ने की रफ्तार में बहुत ज्यादा कमी आई है। अगर उसी रफ्तार से मामले बढ़ते तो, अब तक राज्य में 9 से 10 लाख सक्रिय मरीज होते। अब इस संख्या को हम 6.5 लाख तक रख रहे हैं। अगर जनता ने सयंम नहीं दिखाया होता तो, यह नहीं हो पाता। इन नियमों का आपको आगे भी कुछ दिनों तक पालन करना होगा।

ठाकरे ने इसके अलावा कहा कि, ‘महाराष्ट्र हर अच्छी चीज में हमेशा एक नंबर पर रहा है। यह वैक्सीन के मामले में भी है और वैक्सीन की डोज बढ़ाने के लिए भी हमारी तैयारी है। आप सभी से इसी तरह की मदद और सहयोग की उम्मीद है। कई लोग शादियों को लेकर प्रश्न पूछ रहे हैं। आप अपनी शादी में 25 लोग बुलाएं और 2 घंटे में सारे कार्यक्रम समाप्त करें। आप इसकी गंभीरता को समझें और नियमों का पालन करें।

वर्तमान समय में पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसा कर्फ्यू लागू है। पूरे राज्य में आईपीसी की धारा 144 लागू है। जिसके तहत एक जगह पर 5 लोग जमा नहीं हो सकते हैं। वहीं राज्य में जिला बंदी लागू है। इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में रोजाना 60 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हो रहे हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : नंदुरबार के जिला कलेक्टर राजेंद्र भरुड पर भाजपा सांसद ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर को लेकर लगाए गंभीर आरोप

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x