ताजा खबरें

पुणे में बेहद सख्त हुआ लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी रहेगी बंद

299
Nagpur lockdown: नागपुर में लॉकडाउन लगाने के बावजूद कोरोना हो रहा हे बेकाबू

महाराष्ट्र (Maharashtra) के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे में कोरोना (Corona) वायरस की वजह से हालात बेहद खराब है। इसी वजह से पुणे (Pune) में लॉकडाउन (Lockdown) जैसे कर्फ्यू (Curfew) को और सख्त कर दिया गया है। वहीं जो भी व्यक्ति कर्फ्यू (Curfew) के नियमों को तोड़ेगा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह वार्निंग पुणे के जॉइंट पुलिस सीपी रविंद्र शिसवे ने दी है। अब पुणे (Pune) में सख्त कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़ी भी दुकानें बंद करने का फैसला लिया गया है। इस सख्त कर्फ्यू से सिर्फ मेडिकल की दुकानों को राहत दी गई है। वहीं लॉकडाउन के विरोध में पुणे (Pune) के कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खुली रखी थी। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस का यह आर्डर इम्पोर्टेन्ट है।

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुणे में जरूरी सेवाओं की भी दुकानें बंद रहेगी। यह फैसला कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखकर लिया गया है। इसकी जानकारी पुणे के जॉइंट पुलिस सीपी रविंद्र शिसवे ने दी है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुणे में सिर्फ मेडिकल की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।

पुणे के जॉइंट सीपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, ‘जो लोग कर्फ्यू के दौरान नियमों को तोड़ेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब पुणे के नागरिक पुलिस कमिश्नर की चेतावनी को कितने गंभीरता से लेते है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

बता दें कि, राज्य के उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजित पवार ने भी शुक्रवार को कहा था कि, ‘पुणे के नागरिकों ने पिछले वीकेंड लॉकडाउन का सही से पालन किया था। तब मैंने इसकी तारीफ की थी। इस बार भी अजित पवार ऐसा ही करेंगे, इसकी मैं उम्मीद करता हूँ। पिछले लॉकडाउन के दौरान हमें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। फिर भी हमने लंबे समय के लिए लॉकडाउन का पालन किया था।

उन्होंने आगे कहा था कि, ‘कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। इसलिए कड़ा निर्णय लेने का समय आ गया है। नागरिकों से मदद की अपेक्षा करते हैं। अगर दो दिनों केके कड़क लॉकडाउन का सही से पालन नहीं हुआ तो, पिछले साल की तरह सरकार को सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

Report By : Rajesh Soni

Also read : मुम्बई में कोरोना हुआ बेकाबू, शमशान घाटों में लाश जलाने के लिए ‘वेटिंग लिस्ट’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x