मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

मशहूर टीवी एंकर और पत्रकार रोहित सरदाना का दुखद निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी श्रद्धांजलि

298

मशहूर टीवी (TV) एंकर (Anchor) और देश के जाने माने पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) अब इस दुनिया में नहीं रहें। रोहित सरदाना (Rohit Sardana) कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका हार्ट अटैक की वजह से दुःखद निधन हो गया। रोहित के निधन से पत्रकारिता जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पसर गई।

उनके निधन पर मीडिया जगत की बड़ी हस्तियों से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तक दुःख प्रकट किया है। मीडिया जगत के मशहूर टीवी एंकर और पत्रकार सुधीर चौधरी ने रोहित के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

वहीं वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

इनके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने रोहित के निधन पर दुःख जताते हुए लिखा कि, ‘रोहित सरदाना ने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया। ऊर्जा से भरपूर, भारत की प्रगति और एक दयालु आत्मा के बारे में भावुक, रोहित कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

वहीं राष्ट्रपिता रामनाथ कोविंद ने लिखा कि, ‘लोकप्रिय न्यूज़ ऐंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।

रोहित सरदाना लंबे समय से मीडिया का बड़ा चेहरा रहे थे। वर्तमान में रोहित निजी चैनल आजतक के साथ जुड़े हुए थे। रोहित आजतक पर प्रसारित होने वाले शो दंगल की एंकरिंग किया करते थे। रोहित को कई पत्रकारिता जगत के बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका था।

Report by : Rajesh Soni

Also read : बॉम्बे IIT ने ढूंढा ऑक्सीजन की समस्या का समाधान

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x