कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई के गार्डियन मिनीस्टर असलम शेख ने महाराष्ट्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन के दिए साफ संकेत

299

महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) वायरस के बढ़ते मामलों से राज्य सरकार बहुत ज्यादा परेशान है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) के रिकॉर्ड 63 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जबकि 349 लोगों की मौत हुई है। उधर, राजधानी मुम्बई में कोरोना (Corona) वायरस के करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 मरीजों की मौत हुई है। इसी बीच मुम्बई के पालक मंत्री असलम शेख ने महाराष्ट्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की वकालत की है।

मुम्बई के पालक मंत्री असलम शेख ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने के साफ संकेत दिए हैं। रविवार की हुई कोविड (Corona) टास्क फ़ोर्स के साथ बैठक के बाद असलम शेख ने कहा कि, ‘महाराष्ट्र सरकार अचानक लॉकडाउन नहीं लगाने जा रही है। हमने कई बार लोगों को समझाया है कि सरकार की कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करें। इसके बाद भी लोगों ने नियमों का सही से पालन नहीं किया है। ऐसे में सरकार को अब कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा।

बता दें कि, कल रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और कोरोना टास्क फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में टास्क फोर्स ने राज्य में कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की वकालत की थी। मगर सीएम उद्धव ठाकरे 8 दिन के लॉकडाउन के पक्ष में थे।

टास्क फोर्स ने कहा कि, ‘यह लॉकडाउन काफी कठोर होगा। प्रदेश में डेथ रेट को कम करने के लिए लॉकडाउन करने की जरूरत है। बैठक में टास्क फोर्स के तीन अधिकारियों ने 8 दिन तो, तीन अधिकारियों ने 14 दिनों के लॉकडाउन का समर्थन किया था। जानकारों का मानना है कि, ‘ सख्त लॉकडाउन के बिना कोरोना की चेन को तोड़ना संभव नहीं है’।

वहीं उद्धव ठाकरे जल्द सम्पूर्ण लॉकडाउन को लेकर मंत्री मंडल की बैठक लेंगे। 14 अप्रैल के बाद सीएम उद्धव ठाकरे राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। इस बैठक में 8 और 14 दिन के लॉकडाउन पर विशेष चर्चा होगी।

Report By : Rajesh Soni

Also Read : महाराष्ट्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगना लगभग तय, जल्द सीएम करेंगे घोषणा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x