कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

डोम्बिवली में 14 वर्षीय बच्ची के साथ 31 लोगों ने किया रेप

169

पुणे(Pune) में एक नाबालिग लड़की के साथ कम से कम 15 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार(Gang Rape) की घटना ताजा है। वहीं अब ठाणे जिले से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। डोंबिवली के भोपर इलाके में 14 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बॉयफ्रेंड द्वारा बलात्कार का वीडियो शूट कर ब्लैकमेल करने के बाद 31 लोगों पर रेप का गंभीर आरोप लगा है।

14 साल की बच्ची के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 31 आरोपी हैं। मनपाड़ा पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का वीडियो जनवरी में नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड ने बनाया था। आरोप है कि वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर आरोपियों ने उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना डोंबिवली के भोपर इलाके की है।

पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र में रेप की घटनाएं बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जिसके कारण प्रदेश में महिला सुरक्षा(Women Safety) सवालों के कठघरे में है। इसी वजह से विपक्ष सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर दो दिन का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरद रणपिसे का निधन

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x