कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद समूह के नेता विधायक शरद रणपिसे(Sharad Ranpise) का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पुणे में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पिछले कुछ दिनों से पुणे के जोशी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

हर्निया के ऑपरेशन के बाद शरद रणपिसे को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई। पिछले चार-पांच दिनों से उनका वेंटिलेटर पर उपचार चल रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मोहन जोशी ने कहा कि रणपिसे ने आज दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली।

रणपिसे के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जताया है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – नासिक की बाढ़ में डूबे भगवान और मंदिर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x