ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

भ्रष्टाचार को लेकर ठाकरे सरकार के 20 मंत्री रडार पर

146

भाजपा नेता किरिट सोमैया ने एक बार फिर ठाकरे सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला है। सोमैया ने दावा किया कि ठाकरे सरकार के 11 नहीं बल्कि 20 मंत्रियों के भ्रष्टाचार जल्द बाहर आएंगे। वहीं अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड, प्रताप सरनाइक और अनिल परब जेल जाएंगे। अनिल देशमुख के जेल जाते सबकी नींद उड़ जाएगी। ऐसा भी दावा सोमैया ने किया है।

किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) आज पांचपाखड़ी के केबीपी कॉलेज आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। एक महिला कार्यकर्ताओं ने सोमैया से ठाणे में पेडलर्स के बारे में सवाल किए। उन्होंने कहा, ‘मुझसे ये सवाल मत पूछो, बड़े विषय पर बात करो’।

सोमैया ने कहा कि ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार और अनधिकृत निर्माण के बारे में सवाल पूछें। ठाकरे सरकार में 11 भ्रष्ट नेता हैं। मैं आपको क्यों बताऊं कि मुझे उनके भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी कहां से मिलती है? मुझे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बारे में भी जानकारी मिलती है।
11 की जगह जल्द ही 20 मंत्रियों के नामों की घोषणा की जाएगी। मुझे कई जगह से फोन आते हैं। कल कौन है निशाने पर? उन्होंने कहा कि कल किसका भ्रष्टाचार सामने आएगा ऐसा कहा करो।

इस दौरान सोमैया ने अनिल देशमुख की भी आलोचना की। कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया है। लेकिन वो हाजिर नहीं हो रहे हैं। सरकार में पूर्व मंत्री रहे अनिल देशमुख कहां हैं? परमबीर सिंह कहाँ है? तब उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक वर्षा और दूसरा मातोश्री बंगले में छिपा हुआ है। वहीं अब सोमैया कोल्हापुर के बाद बुधवार को बारामती का भी दौरा करने वाले हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : अब शाहीन तूफान के कारण महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x