ताजा खबरें

साकीनाका में 26 साल की लड़की ने की आत्महत्या

456

मुंबई (Mumbai): बीते गुरुवार के दिन मुंबई के साकीनाका पुलिस ने 26 साल की लड़की के आत्महत्या के मामले में एक रिटायर्ड डीसीपी के बेटे, डीसीपी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी के अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साकीनाका पुलिस ने इस पूरे मामले में अतिश कटकदोंड नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। मुंबई के साकीनाका इलाके की रहनेवाली सोनाली सदाफुले ने बीते बुधवार के दिन अपने घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनाली के परिवार वालो का आरोप है कि, उनकी बेटी सोनाली को इसलिए आत्महत्या करना पड़ा क्योंकि अतिश के परिवार वालो ने उनसे सोनाली और अतिश की शादी के बदले दहेज में 25 लाख रुपए मांगे।

जब सोनाली के परिवार वालो ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो अतिश के परिवार वालो ने उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से कर दी। इस बात से आहत होकर सोनाली ने आत्महत्या कर लिया। सोनाली ने अपने आत्महत्या से पहले एक सूइसाइड नोट भी लिखा है। जिसमे सोनाली ने सभी बातों का ज़िक्र करते हुए अपनी आत्महत्या के लिए अतिश कटकदोंड और उसके परिवारवालों को जिम्मेदार ठहराया है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़