ताजा खबरें

भिखारी के जेब से निकला साढ़े तीन लाख रुपए, चौंक गए लोग

486

हमारे देश(country)में सड़क हादसे आम है।रोज़ाना कई साड़ी ऐसी घंटनाएं सामने आती है जहाँ एक्सीडेंट में कई लोग घायल तो कई लोगों की मौत भी हो जाती है वही सड़क पर चल रहे एक भिखारी को एक बाइक ने टक्कर मार दी जिसके बाद वह इस टक्कर में गिर गया। हादसे में भिखारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन भिखारी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए उसके बटुए की तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए। उस भिखारी की जेब से साढ़े तीन लाख रुपये मिले फिर पुलिस ने रुपए थाने में जमा करा दिए।

यह घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है। इस भिखारी की जेब से 3 लाख 64 हजार रुपए निकले। इतनी रकम देखकर पुलिस भी हैरान है। इस भिखारी का नाम शरीफ बाउंक है और वह गूंगा-बहरा है उसकी उम्र करीब 50 साल है। शरीफ अपने करीबी रिश्तेदार अपने भतीजे इनायत अली के साथ रहते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, शरीफ भटहट बाजार के टैक्सी स्टैंड पर भीख मांगता है, जिससे उसे कुछ पैसे मिलते हैं। भटहट बाजार में बाइक सवार एक युवक ने शरीफ को टक्कर मार कर हत्या कर दी। शरीफ सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहिया सवार को हिरासत में ले लिया, जबकि शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने पहले भिखारी के कपडे की जांच की कि ताकि उसकी पहचान हो सके लेकिन इस दौरान भिखारी के जेब से 3 लाख 64 हजार रुपए मिले। इसमें 2 हजार के 168 नोट, 500 के 50 नोट, 200 के 4 नोट, 100 के 14 नोट, 50 के 12 नोट, 20 के 4 नोट और 10 के 27 नोट शामिल हैं। भिखारी की उम्र करीब 50 साल के आसपास होगी। हादसे से पहले वह शारीरिक रूप से फिट था।शरीफ के पास मिले पैसों पर अभी तक किसी ने दावा नहीं किया है। जब यह पैसे अपने भतीजे इनायत को देने के लिए कहा गया तो शरीफ ने हाथ हिलाकर मना कर दिया। इसलिए पुलिस ने यह राशि थाने में जमा करा दी है और पुलिस ने कहा कि अस्पताल से बाहर आने के बाद यह राशि शरीफ को सौंप दी जाएगी.

Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़