ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

AC Local: गर्मी के कारण बढ़ी AC लोकल की डिमांड, जल्द कम होगा किराया?

128

मुंबई में दिनों ब दिन गर्मी बढ़ते जा रही है। जिसके कारण पीक हॉर्स में AC लोकल ट्रेनों की डिमांड बढ़ रही है। अब आलम यह है कि पीक हॉर्स में AC लोकल ट्रेनों(AC Local Train) में बैठने की जगह तक नहीं मिल रही है। अब लोग AC लोकल ट्रेनों में फोल्डिंग स्टूल लाकर अपनी बैठने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसका मतलब साफ़ है कि मुंबईकर गर्मी में AC लोकल ट्रेनों की सर्विसेज ज्यादा चाहते हैं।

कल मध्य रेलवे पर ठाणे से रवाना हुई AC लोकल एक दो स्टेशन चलने के बाद ही फुल हो गई। जिसके कारण काफी यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। ऐसी स्थिति पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन में भी दिखी।

आपको बता दें कि दो महीने पहले मध्य रेलवे पर AC लोकल यात्रियों की औसत संख्या 99 थी, जो अब बढ़कर 396 हो गई है। मेनलाइन पर तो प्रति लोकल यात्रियों की संख्या 496 हो चुकी है। जिससे साफ होता है कि AC लोकल ट्रेनों की डिमांड बढ़ रही है। लेकिन वर्तमान समय में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए रेलवे के पास कोई प्लानिंग नहीं है।

पश्चिम और मध्य रेलवे पर रोजाना AC लोकल ट्रेनों की 80 सर्विस चल रही है। जिसमें से महज 20% प्रतिशत एसी लोकल पीक हॉर्स में चलती है। जबकि पीक हॉर्स में एसी लोकल की सबसे ज्यादा डिमांड होती है। वहीं वेस्टर्न लाईन में एसी लोकल कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर नहीं रुकती है।

इसके अलावा रोजाना रेलवे से आम आदमी एसी लोकल का किराया कम करने की मांग कर रहा है। आम आदमी की मांग है कि एसी लोकक का किराया मेट्रो की तर्ज पर किया जाए।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/raj-thackeray-changed-track-after-getting-ed-notice/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x