साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं के बाद अमरावती शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 तारीख से कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन आज यानी शनिवार (Saturday) से शहर में कर्फ्यू में ढील दी गई है। शहर में कल यानी (शुक्रवार) को पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने कर्फ्यू में छूट देने के आदेश दिए हैं। इसलिए आज से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक पूरा बाजार खुला रहेगा। इस बीच कर्फ्यू के कारण व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। अमरावती महानगर चैंबर के अध्यक्ष सुरेश जैन ने जानकारी दी है कि इस कर्फ्यू के कारण व्यापारियों को अनुमानित 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
अमरावती में हुई हिंसा के बाद शहर में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था। नतीजतन, शहर में व्यापार और उद्योग को 700 से 800 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। महानगर चैंबर के अध्यक्ष सुरेश जैन ने मीडिया को यह जानकारी दी।
आपको बता दें कि, त्रिपुरा में मस्जिद टूटने की अफवाह को लेकर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मुस्लिम समाज द्वारा बंद बुलाया गया था। इस बंद के दौरान कई मोर्चे भी निकाले गए थे। वहीं इन मोर्चों के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और पुलिसवालों पर पथराव किया।
Reported By: Rajesh Soni
Also Read: देश को पता चली आम आदमी की ताकत, उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर तंज