ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

डीजल के बाद अब रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी

124

पांच राज्यों के चुनावों के नतीजों के बाद अब ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। आज से आम जनता की जेब कटेगी एवं महंगाई का असर और तेज होगा। क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) के दाम भी बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव नतीजों के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी।

पिछले साल 6 अक्टूबर को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद आज फिर घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ है। पहले से महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक और बड़ा झटका है।

बता दें कि, कुछ दिन पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। मुंबई में रहने वाले लोगों को अब प्रति एलपीजी सिलेंडर के लिए 949.50 रुपये चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में सिलिंडर की कीमत 976 और चेन्नई में सिलिंडर की कीमत 965.50 रुपये पर पहुंच गई है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग और आम लोगों का किचन का बजट जरूर बिगड़ेगा। पहले से ही फल-सब्जी और राशन की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान जनता अब लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों से दुखी है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/people-get-relief-from-heat-in-maharashtra-chances-of-rain/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x