भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ ने कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में सड़कों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इसी को लेकर राकांपा सांसद सुनील तटकरे ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।
गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मुंबई से कोंकण आते हैं। इसलिए तटकरे ने मुंबई-गोवा हाईवे की तत्काल मरम्मत का काम करने की मांग की थी। गडकरी ने भी कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में सड़क मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये के कोष की घोषणा कर सांसदों की मांग को। गंभीरता से लिया है।
कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में अभूतपूर्व बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 52 करोड़ रुपये अस्थायी मरम्मत के लिए हैं और 48 करोड़ रुपये स्थायी उपायों के लिए हैं, गडकरी ने ट्विटर कर जानकारी दी है।
मुंबई-गोवा हाईवे पर चिपलून के पास वशिष्ठी नदी पर बना पुल भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। गडकरी ने यह भी बताया कि तत्काल मरम्मत के बाद 72 घंटे के भीतर पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया।
इतना ही नहीं परशुराम घाट, करुल घाट, मानगो घाट पर भी परेशानियों को दूर कर दिया गया है। गडकरी ने ट्विटर पर यह भी आश्वासन दिया कि अस्थायी मरम्मत पहले ही की जा चुकी है। और स्थायी मरम्मत को प्राथमिकता दी जाएगी।
बता दें कि, इससे पहले केंद्र सरकार बाढ़ ग्रस्त किसानों को 700 करोड़ रुपयों की मदद कर चुकी है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मनसे विधायक राजू पाटिल ने सड़क निर्माण पर उठाए सवाल, अधिकारी के साथ किया निरक्षण