ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले शिवसेना ने राज ठाकरे को बताया नकली हिंदुत्ववादी

145

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के अयोध्या दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे हैं। इस बीच हिंदुत्व को लेकर शिवसेना ने मनसे पर तीखा हमला बोला है।

दरअसल, अयोध्या में ‘असली आ रहा है, नकली से सावधान’ के पोस्टर और होर्डिंग्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस तरह के पोस्टर पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले शिवसैनिकों द्वारा अयोध्या में लगाए गए हैं।

आदित्य ठाकरे मई के अंतिम सप्ताह में अयोध्या जाएंगे। उनके बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भी 5 जून को अयोध्या जाएंगे। लाउडस्पीकर के मुद्दे पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की सरकार को चुनौती के बाद अब शिवसेना ने अयोध्या में असली और नकली हिंदुत्व वाले पोस्टर लगाए हैं।
इस तरह शिवसेना मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधने की कोशिश कर रही है।

अयोध्या में होर्डिंग्स के जरिए शिवसेना द्वारा राज ठाकरे पर हमले का मनसे ने कड़ा जवाब दिया है। इस पर मनसे के दादर संभाग के अध्यक्ष यशवंत किल्लेदार ने कहा कि, “कौन नकली है ?और कौन असली है? यह पूरे देश जानता है।
शिवसेना ने सत्ता के लिए हरा झंडा हाथ में ले लिया है। और सत्ता के लिए हिंदुत्व की बात कर रहे हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/rauts-serious-allegation-against-mns-trying-to-break-hindu-religion-and-cause-riots/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x