ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

‘EVM की जगह बैलेट पेपर से हो BMC चुनाव’

140

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने मांग की है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को ईवीएम की जगह बैलेट पेपर यानी मत पत्रों से कराया जाए। यह माँग शुक्रवार को भाई जगताप एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री (Uddhav Thackeray) उद्धव ठाकरे को भी पत्र लिखा है।

मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, “साल 2016 से 2019 के मोदी सरकार के कार्यकाल के बीच 19 हजार मशीनें गायब हो गई। जिसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला। जिसके कारण आम जनता के मन में संभ्रम पैदा हो रहा है।

जगताप ने आगे कहा कि, “जिस देश जर्मनी ने ईवीएम की खोज की थी। उस देश ने भी चुनाव के लिए ईवीएम के इस्तेमाल को बंद कर दिया है। साथ ही कई अन्य देशों में भी चुनाव के लिए ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। तो फिर हमारे देश में ईवीएम से चुनाव कराने का हठ क्यों?

हम मुम्बई कांग्रेस की ओर से मांग करते हैं महाराष्ट्र के सभी स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ आगामी बीएमसी और 2024 में होने वाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी बैलेट पेपर से कराया जाए। इन सभी चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो।

Reported By :- Rajesh soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/corona-speed-not-stopping-in-maharashtra/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x