ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शादी के बाद सिंदूर और मंगलसूत्र नहीं पहनने को लेकर ट्रोल हुई आलिया भट्ट

165

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) 14 अप्रैल, 2022 को अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई। वहीं आलिया-रणबीर की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शादी के बाद आलिया 19 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान करण जौहर, शबाना आजमी और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर आलिया बेहद खास लुक में नजर आईं। इस लुक में उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि आलिया को उनके लुक को लेकर कई नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

मुंबई एयरपोर्ट पर आलिया का लुक काफी सिंपल था। उन्होंने बेबी पिंक सूट और लाइट मेकअप किया हुआ था। हालांकि कुछ नेटिज़न्स को आलिया का यह लुक पसंद नहीं आया। जिसके कारण उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

क्योंकि आलिया ने इस दौरान मंगलसूत्र नहीं पहना था। और सिंदूर भी नहीं लगाया था। इसलिए नेटिज़न्स ने उन्हें ट्रोल किया। आलिया के लुक पर एक नेटिजन ने कमेंट किया, ‘यह बिल्कुल भी नई दुल्हन नहीं है। कैटरीना कैफ इससे बेहतर दिखीं। ‘
कुछ महीने पहले कैटरीना कैफ भी इसी तरह के ही लुक में नजर आई थी। नेटिज़न्स ने आलिया के लुक की तुलना कैटरीना के लुक से कर दी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/hindutva-is-getting-maligned-because-of-loudspeaker-politics/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x