ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पगार को लेकर बेस्ट कर्मचारी हड़ताल पर, कई रूट पर सेवा प्रभावित

154

मुंबई के वडाला, कुर्ला और बांद्रा डिपो के कॉन्ट्रैक्ट(Contract) बस ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। ठेकेदार कंपनी द्वारा समय पर वेतन का भुगतान नहीं करने के कारण टाटा अस्पताल, केईएम जाने वाली बसों को हड़ताल के कारण बंद कर दिया गया है।
जिसके कारण अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजन प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच, अन्य ड्राइवरों की मदद से बेस्ट सर्विस को जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है।

ठेकेदार कंपनी ने समय पर वेतन नहीं दिया तो चालकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। हड़ताल का आह्वान वडाला, कुर्ला और बांद्रा बेस्ट डिपो के बस चालकों ने किया है। दादर रेलवे स्टेशन से टाटा, केईएम अस्पताल के रास्ते चलने वाली बेस्ट बसों के बंद होने से मरीजों के परिजनों को परेशानी हो रही है।

लीज पर बसों का संचालन करने वाली कंपनी द्वारा कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं देने के कारण कंपनी के कर्मचारियों ने बसें नहीं चलाने का निर्णय कर आंदोलन शुरू कर दिया है। BEST के प्रशासन द्वारा कंपनी के अधिकारियों को सूचित करने के बाद, उन अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ बातचीत की। यह पता चला है कि बेस्ट प्रशासन बेस्ट के अन्य नियमित कर्मचारियों को नियुक्त करके बेस्ट बस सेवा को सुव्यवस्थित करने का प्रयास कर रहा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/now-be-careful-before-posting-on-social-media-police-is-keeping-an-eye/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x