School and College Closed: मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है. नवी मुंबई, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ में 9 जुलाई को स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा करदी गई है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। मुंबई में भी स्कूल और कॉलेज की छुट्टी की घोषण कर दी गई है। (All school and college closed in mumbai)
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लोगों से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने का आग्रह किया गया है. मुंबई में आज भारी बारिश के कारण कई जगहों पर ट्रैक पर पानी भर गया. इसके चलते सेंट्रल रेलवे और हार्बर रेलवे का यातायात बाधित हो गया. अब 9 जुलाई को भी भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रशासन ने एहतियात बरतने की अपील की है.
नवी मुंबई (Navi Mumbai) में आज पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। भारी बारिश से रेलवे प्रभावित हुआ है. लंबी दूरी की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.
भारी बारिश के कारण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
11007 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024।
12127 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024।
11009 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024।
12123 छत्रपति शिवाजी महाराज – पुणे डेक्कन क्वीन जेसीओ 8.7.2024।
12109 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024।
11008 पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस डेक्कन एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024।
12128 पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस इंटरसिटी एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024।
11010 पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सिंहगढ़ एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024।
12124 पुणे – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस डेक्कन क्वीन जेसीओ 8.7.2024।
ट्रेन 12110 मनमाड-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंचवटी एक्सप्रेस जेसीओ 8.7.2024 को इगतपुरी में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। (इगतपुरी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच आंशिक रूप से रद्द)
Also Read: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, लोगों को घर पर रहने की अपील