ताजा खबरेंमुंबई

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश का लोकल ट्रेन पर असर, कई जगह ट्रेन ठप ?

2.6k
Local Train Death
Local Train Death

Mumbai Rains: मुंबई में पिछले 30 घंटे से होर रही बारिश ने मुंबईकरों की हलात ख़राब कर दी है, सबसे ज्यादा हालत तो मुंबई लोकल (Mumbai Local Train) से यात्रा करने वालों की ख़राब हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है और आज मुंबई सहित आस पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में जोरदार बारिश की सभावना है। (Heavy rain in mumbai)

मौसम विभाग के चेतावनी के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़, सतारा, पुणे सहित कई जिलों में स्कूल और कॉलेज को बंद किया गया है। मुंबई के कई इलाकों में NDRF की टीम को भी तैनात किया गया है। मुंबई के सड़कें समुन्दर बन गई है जिसके वजह से मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखने के लिए मिल रहा है। (School and college closed in mumbai)

मुंबई लोकल (Mumbai Local) की सेवा तीनों मार्गों पर अटकी हुई है, मध्य और पश्चिम रेलवे पर लोकल ट्रेन 10 से 15 मिनट लेट से चल रही है। वहीँ हर्बोपुर लाइन पर ट्रेन कुछ स्टेशन तक ही चल रही है। कई स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर पानी प्लेटफार्म तक भर गए हैं। भारी बारिश के कारन कई फ्लाइट और लम्बी दुरी की ट्रेन को रद्द किया गया है। (Mumbai rains today news)

भारी बारिश के चलते अलग-अलग स्टेशनों पर अटके प्रवासियों को सुविधा पहुंचाने के लिए बीएमसी की तरफ से चाय, बिस्कुट और पानी फ्री में बांटा जा रहा है।

मुंबई की कुछ तस्वीरों पर नजर डालते हैं

मुंबई के गोरेगांव में ओबेराय मॉल के सामने काफी ज्यादा पानी भर गया है। ओबेराय मॉल के सामने वाली सड़क पूरी तरह डूब सी गई है। यह तस्वीर गोरेगांव के ओबेराय मॉल के सामने की है जो एक यूजर X प्लेटफार्म पर शेयर किया है।

Also Read: Mumbai Rain Alert: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, लोगों को घर पर रहने की अपील

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x