देश के गृहमंत्री मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह (Amit Shah) ने आज पुणे में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार का जमकर मजाक उड़ाया।
उन्होंने कहा कि, ‘राज्य की MVA सरकार तीन पहियों वाली ऑटो रिक्शा सरकार है। इस सरकार के तीनों टायर पंक्चर हैं। और यह सरकार न चल रही है और न ही हल रही है। यह सरकार सिर्फ धुंआ छोड़कर प्रदूषण फैला रही है।
उन्होंने आगे कार्यकर्ताओं से कहा कि, ‘महाराष्ट्र की जनता के घर-घर जाओ। क्या ये सरकार महाराष्ट्र का कल्याण कर सकती है?
मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है। उनका स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। लेकिन जब उनकी तबीयत ठीक थी तब वह कौनसा बाहर जाते थे? तभी भी लोग सरकार का ठिकाना ढूंढ रहे थे। कोरोना काल में मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 20 बार बातचीत की। राज्यपाल से तीन बार बातचीत की। उन्होंने कई मरीजों से भी बातचीत की।
Reported By: Rajesh Soni
Also Read: https://metromumbailive.com/government-of-liquor-sellers-thackeray-government-fadnavis/