ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

100 करोड़ अवैध वसूली मामले में ED के पेश हुए अनिल देशमुख, गिरफ्तारी की संभावना!

134

पिछले कुछ महीनों से लापता चल रहें राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आखिरकार आज ED दफ्तर पहुंच गए हैं। वह आज सुबह ईडी कार्यालय पहुंचे। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि देशमुख से पूछताछ की जाएगी या फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा?

अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये अवैध वसूली के आरोप है। सीबीआई और ईडी दोनों इन आरोपों की जांच कर रही हैं। नागपुर और मुंबई में उनकी संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। ईडी ने उन्हें कई बार पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि देशमुख ईडी के सामने पेश नहीं हुए। जांच एजेंसियां भी उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

हालांकि, देशमुख अब तक एजेंसियों को मिले नहीं थे। तो देशमुख वास्तव में कहां है? यही सवाल सभी के मन में था। देशमुख के विदेश भाग जाने की भी चर्चा थी। हालांकि आज अचानक देशमुख ईडी दफ्तर आ गए।
इसलिए कहा जा रहा है कि उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

कई समन भेजने के बावजूद ईडी के सामने देशमुख पेश नहीं हुए। आखिरकार आज ईडी कार्यालय में देशमुख पेश हुए हैं। इसलिए आज उनसे दिन भर पूछताछ की जाएगी। वहीं आज उनके गिरफ्तार होने की भी संभावना जताई जा रही है।

मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर सचिन वाजे की मदद से शहर के रेस्टोरेंट और बार मालिकों से हर महीने 100 करोड़ रुपये अवैध वसूली करवाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते अनिल देशमुख को पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था। वहीं परमबीर सिंह भी फरार चल रहे हैं। उनकी भी जांच एजेंसियों को तलाश है। सिंह पर कई बार मालिक और बिल्डरों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – बेल्जियम में हैं परमवीर सिंह-संजय निरुपम

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x