बॉलीवुड (Bollywood)सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने नाम एक और खिताब जीत लिया है। एम्पायर मैगज़ीन ने 50 महान अभिनेताओं की सूची की घोषणा की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान अकेले भारतीय अभिनेता हैं। ‘एम्पायर मैगजीन’ ने सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट जारी की है।
एम्पायर मैगजीन द्वारा घोषित सूची में शाहरुख खान, टॉम क्रूज, अल पैचीनो, टॉम हैंक्स, जैक निकोलसन, लियोनार्डो डिकैप्रियो, मॉर्गन फ्रीमैन, गैरी ओल्डमैन सहित अन्य शामिल हैं। इस इंटरनेशनल मैगजीन ने कुछ कुछ होता है। देवदास से लेकर स्वदेस जैसी कई फिल्मों में शाहरुख के काम की तारीफ की है। शाहरुख खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक झलक आलिया-रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखने को मिली थी। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां ये फिल्म विवादों में फंसी हुई है. वहीं शाहरुख के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख ‘पठान’ के साथ ‘जवान’ और ‘डंकी’ में भी नजर आएंगे।
Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/