ताजा खबरें

मुंबई में महंगा हुआ पानी, अब भरना होगा ज्यादा पैसा

382

देश (country)में दिन-ब-दिन बढ़ती महंगाई की मार से जहां आम आदमी का बजट खत्म होता जा रहा है , वहीं अब मुंबईकरों को पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ेगा क्यूंकि मुंबई नगर निगम द्वारा लिए गए फैसले के बाद अब मुंबईकरों के लिए पानी महंगा हो गया है. जी हां, मुंबईकरों को अब पानी के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। मुंबई म्युनिसिपल कमिश्नर इकबालसिंह चहल ने पानी की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

पिछले दो साल में मुंबईकरों पर पानी की दरों में बढ़ोतरी का संकट टल गया था। मुंबई नगर निगम ने कोरोना महामारी के चलते पानी के रेट बढ़ाने का फैसला नहीं किया था। लेकिन अब मुंबईकरों के पानी के टैरिफ में 7.12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। लिहाजा अब मुंबईकरों को प्रति एक हजार लीटर के लिए 35 पैसे अधिक चुकाने होंगे।

Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़