ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रिक्शा में 80 किलो गौ मांस की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

668

महाराष्ट्र (Maharashtra) में गौ हत्या पर प्रतिबंध है। फिर भी राज्य में गौ हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालहीं में पुलिस ने एक गाड़ी में अवैध तरीक़े से 40 किलो गौ मांस ले जा रहें दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज
पनवेल पुलिस ने शहर में एक रिक्शे में से 80 किलो गौ मांस जप्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने गौ मांस ले जा रहे 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गौ मांस के साथ-साथ 77 हजार रुपए का सामान भी जब्त किया है।

 

पुलिस ने कल खबरियों से मिली जानकारी के आधार पर रिक्शे में गौ मांस की तस्करी कर रहें गौ तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा। रिक्शे में गौ मांस को बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गौ मांस कहाँ से लाया गया था? और कहां ले जाया जा रहा था? वहीं दोनों गौ तस्करों को पुलिस ने दो दिन के लिए हिरासत में भेज दिया है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/a-fire-was-set-in-the-hut-of-a-tribal-woman-in-virar/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़