शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व (Hemant Bist) सरमा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में संघ मुख्यालय में मुलाकात की। एक महीने पहले असम का मुख्यमंत्री बनने के बाद सरमा का आरएसएस मुख्यालय का यह पहला दौरा था। मीडिया को संघ के सूत्रों ने बताया, कि सरमा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच एक घंटे तक मुलाकात चली। हालांकि बैठक के बारे में डिटेल जानकारी नहीं मिल पाई है।
उल्लेखनीय है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को गरीबी कम करने एवं जनसंख्या नियंत्रण के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से उचित परिवार नियोजन की नीति अपनाने की आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, समुदाय में गरीबी कम करने में सहयोग के लिए सभी पक्षकारों को आगे आना चाहिए एवं सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि, गरीबी का कारण जनसंख्या में अनियंत्रित वृद्धि है। सरकार सभी गरीब लोगों की संरक्षक है। जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे से निपटने के लिए सरकार को अल्पसंख्यक समुदाय के सहयोग की आवश्यकता है।
सरमा ने कहा है कि, राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य करेगी। ताकि इस समस्या को हल किया जा सके। सरकार मंदिर, सत्रों एवं वन भूमि का अतिक्रमण नहीं करने दे सकती है। मुख्यमंत्री ने समुदाय के नेताओं से आत्मावलोकन करने तथा लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। इस बयान को लेकर विपक्ष हमलावर हो गए है। विपक्षी कांग्रेस एवं एआईयूडीएफ तथा अल्पसंख्यक छात्र निकाय ने हिमंत बिस्व सरमा की टिप्पणी को शुक्रवार को दुर्भाग्यपूर्ण, तुच्छ एवं भ्रामक करार दिया है.
Report by : Aarti Verma
Also read :