ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

भारी बारिश के कारण मुम्बई की पवई झील हुई लबालब

231

मुंबई (Mumbai) तथा आसपास के इलाकों में कुछ दिनों से हो रही जोरदार बारिश के कारण पूर्वी उपनगर स्थित पवई झील शनिवार दोपहर को भर गई। जिसके कारण पानी बाहर निकलने लगा है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका यानी (बीएमसी) (BMC) के अधिकारी से यह जानकारी मिली।

पवई झील की क्षमता 545 करोड़ लीटर है। इसका पानी औद्योगिक इकाइयों में उपयोग होता है एवं इसका पानी का बहाव मीठी नदी में है। बीएमसी के अनुसार पिछले वर्ष पांच जुलाई को भी पवई झील पूरी तरह से भरी थी।

बीएमसी ने बताया है कि, जब झील भरती है तो पानी करीब 2.23 वर्ग किमी इलाके में होता है। लेकिन इसका जलग्रहण क्षेत्र 6.61 वर्ग किमी है।

मुंबई में पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुसार मुंबई में रविवार तक के लिए मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ एवं सोमवार (14 जून) के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के बाद बीएमसी ने अगले दो दिनों तक मुंबई में जोरदार बारिश की संभावना के चलते सभी एजेंसियों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि मुंबई को सात जलाशयों भात्सा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, तन्सा, मोदक सागर, विहार एवं तुलसी से 385 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होती है।

Report by : Aarti Verma

Also read : शिवसेना का आदित्य

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x