बॉलीवुड (Bollywood)एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है. कहा जा रहा है कि ये जनवरी के महीने में शादी करेंगे। इनकी शादी की रस्में 21 से 23 जनवरी के बीच होंगी जिसके लिए परिवारवालों ने तैयारियां भी काफी तेज़ कर दी है।
पिंकविला को कपल के एक दोस्त ने इस बारे में जानकारीं देते हुए बताया की केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शाही शादी 21 से 23 जनवरी के बीच होगी। जल्द ही वे शादी के कार्ड बांटना शुरू कर देंगे। शादी को कुछ ही दिन बाकी हैं ऐसे में दोनों के घर में चहल-पहल शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक दोनों ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. ये कपल साउथ के रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी की शाही शादी खंडाला में हुई थी और अथिया की कहा होगी ये कुछ ही दिनों में पता लग जाएगा। सुनील शेट्टी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था की दोनों की जल्द शादी करनेवाले है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी काफी दिनों से चर्चा में है। पिछले तीन साल से ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया ने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब तक वह कई फिल्मों में अहम किरदारों में नजर आ चुकी हैं। अब दोनों शादी के लिए अपने-अपने काम से खास ब्रेक लेने वाले हैं।
Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/