ताजा खबरें

मुंबई में इंडियन स्टार कछुए की तस्करी करनेवाला गिरफ्तार, लाखों में होती है इनकी कीमत

457

मुंबई (Mumbai)में लाखों रुपये की कीमत में मिलनेवाले स्टार कछुए के तस्कर को मुंबई की एमएचबी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये कीमत का कछुआ भी बरामद किया है। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्टार कछुए सहित इस आरोपी को धर दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुदलकर को कछुओं की तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने गणपत पाटिल नगर गली नंबर 4 के सामने लिंक रोड से एक 33 साल के युवक को हिरासत में लिया. इस आरोपी के पास से 20 कछुए बरामद किए गए हैं।वही इसके पास से एक दुर्लभ स्टारबैक कछुआ भी जब्त किया गया जिसकी कीमत लाखों में है। इंटरनेशनल मार्किट में इस कछुए की खूब मांग होती है। कछुओं की तस्करी करने वाले आरोपी का नाम नदीम शुजाउद्दीन शेख है और वह मीरा रोड का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस ने शेख को गिरफ्तार कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने इस दुर्लभ प्रजाति के कछुए को कहां से लाया था और किसके पास इसकी तस्करी करने जा रहा था.

स्टार बैक कछुए की भारत में काफी मांग है क्यूंकि लोगों की मान्यता है की इसे घर पर रखने से घर की आय में वृद्धि होती है। इंटरनेशनल मार्केट में इस कछुए की काफी मांग है। कछुए की यह प्रजाति मुख्य रूप से भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में पाई जाती है

Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़