ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में ऑटो -टैक्सी चालक आक्रामक, किराया बढ़ाने को लेकर CM शिंदे को दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

151

पिछले कुछ महीनों (Last Few Month)में सीएनजी के दामों में कई बार बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण ऑटो -टैक्सी चालक परेशान हैं। और अब ऑटो -टैक्सी चालक किराए में बढ़ोतरी चाहते हैं।

इसलिए मुंबई टैक्सीमेंस यूनियन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन ने कहा है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो १५ सितंबर से सभी टैक्सी और रिक्शाचालक हड़ताल पर जाएंगे।

मुंबई टैक्सीमेंस यूनियन के महासचिव ए.एल. क्वाड्रोस ने अपने पत्र में लिखा कि, टैक्सी और रिक्शा के किराए में आखिरी बार संशोधन १ मार्च, २०२१ को हुआ था। तब से सीएनजी की कीमतों में ३२ रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

जिसके कारण टैक्सी और रिक्शा चालकों को प्रति दिन २५० से ३०० रुपए का नुकसान हो रहा है। इसलिए किराया बढ़ाने को लेकर सरकार और अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया है।

यूनियन ने १ अगस्त २०२२ को एक दिन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। लेकिन अधिकारियों के अनुरोध पर उसे वापस लिया गया। इसके बाद सीएनजी की कीमत में ६ रुपए प्रति किलो की कटौती की गई। पिछले एक साल में सीएनजी की कीमत में जितनी बढ़ोतरी हुई है। उसकी तुलना में यह कटौती कुछ नहीं है। इसलिए सरकार को टैक्सी और रिक्शा के न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला लेना चाहिए।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :-https://metromumbailive.com/swara-bhaskar-told-bollywood-a-box-of-drugs-and-alcohol/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x