ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मैंगो लवर्स के लिए बुरी खबर, इस साल महंगे मिलेंगे आम

142

महाराष्ट्र में इस साल बेमौसम बरसात और प्रकृति के बेरुखी का सबसे ज्यादा बुरा असर फल के बागों पर पड़ा है। जिसके कारण उत्तर महाराष्ट्र में अंगूर और कोंकण में आम(Mango) के बाग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आम के सीजन की शुरुआत से ही तेज बारिश, ओलावृष्टि और बढ़ती ठंड का किसानों को सामना करना पड़ा। जिसके कारण फल बागों को काफी नुकसान हुआ।

हर चीज में नुकसान होने से इस साल कुल उत्पादन का 20 से 25 फीसदी ही किसानों को मिलेगा। फलों के राजा कहे जाने वाले हापुस की पूरे देश में मांग होती है। हालांकि, प्रकृति के खराब मिजाज के कारण इस साल हापुस आम का स्वाद चखने के लिए मैंगो लवर्स को पूरे महीने इंतजार करना पड़ेगा।

वहीं उत्पादन कम होने का सीधा असर आम की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इस साल हापुस मार्केट में ज्यादा दामों पर बिक रहे हैं। इस बीच हापुस अब बाजार में आने लगे है। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि ग्राहक बढ़ती दरों पर क्या प्रतिक्रिया देंगे?

मुंबई के बाजार में आम आने की शुरुआत हो चुकी है। विपरीत परिस्थितियों में भी जनवरी से मार्च तक यहां वाशी मार्केट में 1 लाख पेटियों में हापुस आ चुके हैं। खाड़ी देशों को 10,000 हापुस के बॉक्स एक्सपोर्ट किए गए हैं। इनमें दुबई, ओमान और कुवैत शामिल हैं। वहीं आम उत्पादक मौसम की बेरुखी से हुए नुकसान के लिए सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/swimming-pool-inside-the-car-and-heli-tree-on-the-roof-have-you-ever-seen-such-a-car/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x