ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

लोकल ट्रेन पर पत्थरबाजी, यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा?

147

मध्य रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर रोजाना सबसे ज्यादा 60 AC लोकल सेवाएं चलाई जाती है। लेकिन AC लोकल ट्रेनों (Local Train)को इस मार्ग पर पत्थरबाजों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में AC लोकल पर 18 बार पत्थर फेंकने की घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं से रेलवे के साथ आम मुम्बईकरों को भी नुकसान हुआ है। वहीं पत्थरबाजी की घटनाओं के कारण यात्रियों की सुरक्षा भी सवालों के कठघरे में है।

आपको बता दें, AC ट्रेन होने के कारण इन ट्रेनों के कांच टफ ग्लास के बने होते हैं। और इन्हें बदलने में रेलवे को लगभग 10 हजार रुपये खर्च आता है। पत्थर फेंकने की ज्यादातर घटनाएं हार्बर लाइन पर होती है। इनमें भी गोवंडी और मानखुर्द जैसे इलाके में सबसे ज्यादा पत्थरबाजी की घटना होती है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटरियों के पास बसी झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोग ट्रेनों पर पत्थर फेंकते हैं। वहीं हार्बर लाइन के साथ-साथ मेनलाइन पर कलवा-मुम्ब्रा इलाके में भी ऐसी घटना हुई है। ऐसे में रेलवे पुलिस को इन पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। ताकि इन पत्थरबाजों पर शिकंजा कसा जा सके।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Reported :- https://metromumbailive.com/81-terrorists-hanged-together/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x